अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बाजपुर में घर में घुसकर हमला, मां-बेटी की हालत गंभीर, एक अन्य घायल

On: July 7, 2025 8:07 AM
Follow Us:

उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र के रंपुरा शाकर में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर मां-बेटी पर बेरहमी से हमला कर दिया। 15 वर्षीय किशोरी कशिश और उसकी 30 वर्षीय मां रेशमा उस वक्त घर पर थीं जब यह घटना हुई। दोनों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में मोहर्रम मेले में शामिल होने गए हुए थे। आरोप है कि कुछ युवक अचानक घर में दाखिल हुए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। जब रेशमा और उनकी बेटी कशिश ने विरोध किया, तो आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इबले हसन बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है, और बड़ी संख्या में लोग बाजपुर के सरकारी अस्पताल में एकत्र हो गए।

परिजनों ने बताया कि हमले के वक्त कशिश और रेशमा घर में अकेली थीं। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है, खासकर कशिश की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में धोखाधड़ी का मामला: दुकान बेचने के नाम पर कारोबारी से 1.30 करोड़ की ठगी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

Leave a Comment