अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Pithoragarh में 5.0 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

On: February 11, 2022 5:16 AM
Follow Us:

दूनवासियों को ट्रैफिक लाइट पर लगने वाले जाम से मिलेगा छुटकारा   रिपोर्ट शुभम सिंह दून प्राइम न्यूज़ देहरादून   देहरादून: शहर में ट्रैफिक लाइट में लगने वाले जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा. अब शहर की सभी ट्रैफिक ट्रैफिक लाइट्स वाहनों के दबाव के आधार पर ऑन और ऑफ होंगी. दरअसल, दून में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए पुलिस अब रडार के माध्यम से ट्रैफिक लाइट को ऑटोमेटिक करने जा रही है. एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से दून पुलिस की बात हुई है. जिस पर शीघ्र काम होना है. हालांकि, शहर के कुछ जगह ट्रैफिक लाइट्स पर रडार लगे हुए हैं, लेकिन वर्तमान में यह काम नहीं कर रहे हैं.   बता दें कि ट्रैफिक लाइट पर अधिकतर ऐसा होता है कि कई बार रेड लाइट के एक तरफ से ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और दूसरी तरफ बिल्कुल खाली पड़ा रहता है. ऐसे में रडार कैप्चर कर लेगा की कहा पर ट्रैफिक का वॉल्यूम कम है और कहा पर अधिक है,उस तरीके से रेड लाइट को कंट्रोल करेगा.   एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि पहले देहरादून शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही थी, लेकिन अब शहर के सभी ट्रैफिक लाइट काम कर रही हैं. कुछ जगह टेक्निकल समस्या है उन्हें भी सही कर लिया जाएगा. ट्रैफिक लाइट में रडार लगाने के लिए होमवर्क किया जा रहा है, वैसे कई जगह रडार लगाए गये हैं जो ट्रैफिक की मॉनिटरिंग करता है. दूसरी जगह जहां पर रडार नहीं लगे हैं, वहां पर स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जायेगी.

SOG और कोतवाली police ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पांच ग्राम smack के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को SOG और police team ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए न्यू कॉलोनी तिलढुकरी के पास से मनोज सिंह महर निवासी बल्यां थल को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से police को एक portable electronic तराजू भी बरामद हुआ है। police पकड़े गए आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है। police ने आरोपी के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस  के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि नशा तस्करों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। CO अनिल सिंह मनराल का कहना है कि नशा तस्करों पर police पूरी तरह नजर बनाए हुए है। police team में एसआई एसओजी जावेद हसन, एसआई संजय सिंह, एसआई प्रियंका मौनी, कांस्टेबल बलवंत सिंह वल्दिया, कांस्टेबल एसओजी गोविंद सिंह रौतेला मौजूद रहे।

यह भी पढ़े –  गढ़वाल :वीर चंद्र सिंह की पुर्णतिथि पर उत्तराखंड आएंगे रक्षामंत्री,कैबिनेट मंत्री ने दिये निमंत्रण पत्र

स्मैक आखिर मैदानी क्षेत्रों से कैसे पहुंच रही हैं 

 सीमांत जिले Pithoragarh में udhamsinghnagar, haldwani से बड़ी मात्रा में स्मैक Pithoragarh पहुंचाई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा है कि आखिर इतनी police चौकियां, थाना पार कर कैसे तस्कर स्मैक को पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचाकर लोगों को इसकी लत लगा रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी जिलों से मैदानी क्षेत्रों को चरस की तस्करी की जा रही है। कई नशे के सौदागर चरस के बदले मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर पहाड़ी जिलों में पहुंचाकर यहां के युवा वर्ग का भविष्य बरबाद करने पर तुले हुए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment