अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पाकिस्तान की परमाणु क्षमता पर सवाल, राजनाथ सिंह ने उठाई वैश्विक निगरानी की मांग

On: May 15, 2025 8:44 AM
Follow Us:

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक गैर-जिम्मेदार और असभ्य देश के पास परमाणु हथियार सुरक्षित रह सकते हैं? श्रीनगर में जवानों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह वैश्विक चिंता का विषय है और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर निगरानी रखनी चाहिए।

राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने आतंक के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन के बाद उनकी जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों और उनके सरपरस्तों को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब उन्हें भारत के प्रतिशोध से कोई जगह सुरक्षित नहीं है।

अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। श्रीनगर स्थित XV कोर मुख्यालय में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा सुरक्षा हालात और सेना की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा, अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों की युद्ध क्षमता और मनोबल की भी उन्होंने समीक्षा की।

गौरतलब है कि 7 मई को भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 8 से 10 मई तक भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए 10 मई को पाकिस्तान के आठ हवाई अड्डों पर मिसाइल और लंबी दूरी के हथियारों से हमला किया। आखिरकार दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद संघर्षविराम पर सहमति बनी और तनावपूर्ण स्थिति में थोड़ी नरमी आई।

यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, धामी सरकार ने उठाए ठोस कदम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment