अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत, अब मोबाइल से भी दर्ज होगी उपस्थिति बायोमीट्रिक के साथ

On: May 21, 2025 7:15 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया था, लेकिन सचिवालय में तकनीकी दिक्कतों के कारण अधिकारी और कर्मचारी समय पर हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। इसके चलते देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी जारी हुए थे। इन चुनौतियों के बीच शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है।

अब सचिवालय और अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल से आधार आधारित हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सचिवालय प्रशासन ने एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी है। यह व्यवस्था एक मई से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश पर लागू की गई है।

तकनीकी अड़चनों के चलते नहीं लग पा रही थी हाजिरी

सचिवालय परिसर में आधार की साइट, स्वान नेटवर्क में आईपी एड्रेस परिवर्तन और आरडी डिवाइस की समस्याओं के कारण कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन दिक्कतों को देखते हुए अब फेशियल रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल से हाजिरी लगाने की सुविधा शुरू की गई है।

कैसे लगाएं मोबाइल से हाजिरी?

इसके लिए कर्मचारी को अपने मोबाइल फोन में ‘Aadhaar Face RD’ और ‘Aadhaar Based Attendance’ एप डाउनलोड करने होंगे। ये एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं।

इसके बाद कर्मचारी को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. एप में लॉगिन आईडी बनाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन के दौरान डोमेन में राज्य के तौर पर उत्तराखंड चुनें।
  3. पासवर्ड सेट करें और आईडी पूर्ण करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपके पास नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड, सीएम बिल्डिंग, सीएस बिल्डिंग, एसबीआई बिल्डिंग जैसे एंट्री प्वाइंट्स दिखेंगे, इनमें से कोई एक चयन करें।
  5. अपनी स्पष्ट तस्वीर अपलोड करें।
  6. इसके बाद मोबाइल से हाजिरी दर्ज हो जाएगी।

इस नई व्यवस्था से कर्मचारी अब तकनीकी बाधाओं के बिना कहीं से भी सुगमता से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। शासन की यह पहल डिजिटल दक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को भी अधिक पारदर्शी और आसान बनाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 40 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपनाएंगे अपनी पहली तैनाती का कार्यक्षेत्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

Leave a Comment