देहरादून जिले के डोईवाला-रानीपोखरी थाना क्षेत्र में स्थित थानों इलाके की एक मस्जिद को बुधवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
प्रशासन को संभावित विरोध की आशंका थी, इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी भी प्रकार का विरोध या हंगामा देखने को नहीं मिला। एमडीडीए की यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बताया जा रहा है कि यह कदम नियमों के तहत उठाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रही।








