अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोटद्वार में चला सीएम धामी का एक्शन बुलडोजर, खोह नदी किनारे से हटाया अतिक्रमण!

On: May 21, 2025 10:25 AM
Follow Us:

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर तल्ला और गाड़ीघाट में खोह नदी के तट पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी झोपड़ियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को तहसील प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से करीब पांच झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान झोपड़ियों में रह रहे लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ के दौरान खोह नदी के उफान से काशीरामपुर तल्ला और गाड़ीघाट क्षेत्र में कई घर नदी में समा गए थे। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा दीवार का निर्माण कराकर आसपास की सरकारी भूमि को खाली करवा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से कुछ लोगों ने दीवार के समीप अवैध रूप से झोपड़ियां खड़ी कर दीं।

बीते सप्ताह प्रशासन ने स्टेडियम के पास एक निर्माणाधीन झोपड़ी को हटवाया था और साथ ही अन्य अवैध निवासियों को अपनी झोपड़ियां खाली करने के निर्देश दिए थे। चेतावनी के बावजूद झोपड़ियां नहीं हटाई गईं, जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार साक्षी उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई से पहले झोपड़ियों में रह रहे लोगों को अपना सामान हटाने के लिए लगभग आधे घंटे का समय दिया गया। सामान हटाए जाने के बाद जेसीबी की मदद से सभी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी। काशीरामपुर तल्ला के बाद गाड़ीघाट क्षेत्र में भी झोपड़ियों को हटाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगी दून की एलिवेटेड रोड, मसूरी जाने वालों को शहर में नहीं करनी होगी एंट्री*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

Leave a Comment