अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, SDRF ने 40 श्रद्धालुओं को किया रेस्क्यू

On: July 3, 2025 5:22 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में गुरुवार को भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सोनप्रयाग के पास मुनकटिया क्षेत्र में अचानक आए मलबे और चट्टानों की वजह से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्णय लिया।

घटना के दौरान केदारनाथ धाम से लौट रहे करीब 40 श्रद्धालु स्लाइडिंग ज़ोन में फंस गए थे। राहत की बात यह रही कि SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल कर सोनप्रयाग पहुंचाया। देर रात करीब 10 बजे से ये यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

उधर, यमुनोत्री हाईवे पर भी स्थिति सामान्य नहीं है। सिलाई बैंड के पास बादल फटने के बाद स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे 250 से अधिक यात्रियों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस क्षेत्र में भी राहत और बचाव अभियान में SDRF, NDRF, ITBP और पुलिस लगातार जुटी हुई हैं। सात लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज के लिए स्निफर डॉग की मदद ली जा रही है।

सिलाई बैंड और ओजरी क्षेत्र में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एनएच विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत की जा रही है, लेकिन हार्ड रॉक और भारी मलबे के चलते मुश्किलें बनी हुई हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि जल्द ही पैदल और छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के खिलाफ देहरादून में इंजीनियरों का विरोध प्रदर्शन, 9 जुलाई को हड़ताल की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

Leave a Comment