अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम धामी ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

On: June 17, 2025 7:48 AM
Follow Us:

15 जून को केदारनाथ धाम के पास गौरी माई खर्क क्षेत्र में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने दो दिनों के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। इस एहतियाती कदम के तहत चारधाम हेली सेवा पर भी रोक लगा दी गई थी। अब दो दिन बाद, मंगलवार से इन सेवाओं का संचालन दोबारा शुरू किया जा रहा है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रियों के लिए हेली सेवाओं का संचालन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

हेलिकॉप्टर सेवाओं की बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली ऑपरेशनों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेलिकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी। इस SOP में उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी लेना और हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच अनिवार्य रूप से शामिल होगी।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि एक तकनीकी विशेषज्ञों की समिति गठित की जाए, जो हेली सेवाओं के सभी तकनीकी, सुरक्षा और संचालन पहलुओं की गहन समीक्षा कर SOP का ड्राफ्ट तैयार करेगी। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और सभी नियामकीय मानकों के अनुरूप संचालित हों।

सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि 15 जून की दुर्घटना की जांच भी पूर्व में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। यह समिति घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी और यदि कोई चूक, लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में हेली सेवाएं तीर्थयात्रा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन राहत कार्यों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन सेवाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं और आमजन को न केवल तेज बल्कि सुरक्षित हवाई यात्रा सुविधा मिले।

यह भी पढें- उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी, दो करोड़ से ज्यादा मतपत्र और 144 चिह्न फाइनल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

Leave a Comment