अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

IND vs NZ: हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे विराट,पढ़िए पूरी खबर

On: February 9, 2022 5:07 PM
Follow Us:

IND vs NZ: हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे विराट,पढ़िए पूरी खबर 

न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार के बाद टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, उनके खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से साहस का प्रदर्शन नहीं कर सके.

कोहली ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा, यह बहुत अजीब है. मुझे नहीं लगता कि हम बल्ले या गेंद से अपने खेल में साहस दिखा पाए. हमने रन ज्यादा नहीं बनाए, लेकिन उसे बचाने के लिए भी साहस के साथ नहीं उतरे. उन्होंने कहा, भारत के लिए खेलते समय अपेक्षाओं का सामना करना आना ही चाहिए.

उन्होंने कहा,जब आप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं तो प्रशंसकों की ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की भी काफी अपेक्षाएं होती हैं. अपेक्षाएं हमेशा रहेंगी और हम इतने साल से उनका सामना करते आए हैं. भारत के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी को करना पड़ता है.

यह भी पढ़े – आज इन भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस ,राष्ट्रपति और पीएम ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, जब आप एक टीम के रूप में खेलते हैं तो अपेक्षाओं का दबाव नहीं पड़ता. लेकिन पिछले दो मैचों में हम ऐसा कर नहीं सके. इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे कोहली ने कहा, सिर्फ इसलिए कि आप भारतीय टीम हैं और आपसे अपेक्षाएं हैं तो आप अलग तरह से नहीं खेल सकते.

उन्होंने हालांकि यह भी कहा, हम ठीक हैं और अभी काफी क्रिकेट खेलना बाकी है. पाकिस्तान से दस विकेट से हारने के बाद न्यूजीलैंड से मिली इस हार से भारत की अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. उसे अब अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड से खेलना है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment