अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने से महिलाओं को मिला नया हक, सीएम धामी बोले – यह सामाजिक समानता की ओर एक बड़ा कदम

On: May 3, 2025 2:12 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यशाला में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बोलते हुए कहा कि यह कानून राज्य में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता की दिशा में एक नया अध्याय है। यह कार्यशाला उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है, जहां समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी किसी धर्म, जाति या वर्ग के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह समाज की पुरानी और भेदभावपूर्ण प्रथाओं को खत्म कर, सभी नागरिकों के लिए एक जैसे कानून लागू करने की कोशिश है।मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि यूसीसी के लागू होने से राज्य के सभी नागरिकों को एक समान न्यायिक अधिकार मिल गए हैं। खासकर महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब कोई भी महिला संपत्ति या उत्तराधिकार के मामलों में भेदभाव की शिकार नहीं होगी। इसके अलावा यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और पारिवारिक जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ने यूसीसी लागू कर पूरे देश को एक मिसाल दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यूसीसी के तहत सभी जरूरी पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूसीसी के जरिए बाहरी लोगों को उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र मिलने की जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। यूसीसी में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है।इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मन्नू गौड़, देहरादून और हरिद्वार के जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें;Nainital Uproar: सीएम धामी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की बातचीत, कहा – दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment