अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों की कार गिरी खाई में; एक मृत, चार घायल

On: June 13, 2025 7:32 AM
Follow Us:

भवाली। बुधवार देर रात भवाली-रामगढ़ मार्ग पर महेशखान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब लखनऊ से आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच पर्यटक मुक्तेश्वर से रामगढ़ होते हुए भवाली की ओर लौट रहे थे। इस दौरान महेशखान के पास एक तीखे मोड़ पर उनकी कार अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

घना जंगल, रात का अंधेरा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया। खाई में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया और फिर 108 एंबुलेंस से सभी को भवाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद आदित्य शुक्ला (29), निवासी कैलाशपुरी, ईको गार्डन, आलमबाग, लखनऊ को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की पहचान रोहन अरोड़ा (29), सुमित गुप्ता (27), तुषार तिवारी (28) और मृदुल गुप्ता (29) के रूप में हुई है, जो सभी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

इनमें से रोहन अरोड़ा को गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि तुषार तिवारी, सुमित गुप्ता और मृदुल गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भवाली कोतवाल उमेश मलिक और एसएसआई आसिफ खान के नेतृत्व में चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रामगढ़ चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भी टीम सहित शामिल रहे। एसएसआई खान ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करता है।

यह भी पढें-एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी की दुखद मौत, 242 यात्रियों में कोई नहीं बचा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment