अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी मालरोड पर नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात, स्थानीय लोगों ने की पिटाई

On: June 9, 2025 10:05 AM
Follow Us:

मसूरी की प्रसिद्ध मालरोड पर रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने न सिर्फ पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि स्थानीय लोगों से भी गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने अपने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम से पर्यटक और स्थानीय लोग सकते में आ गए। युवक की हरकतों से परेशान होकर कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी युवक को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। तीन पुलिसकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान बलबीर सिंह, निवासी चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मालरोड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढें- उत्तरकाशी: सीएम धामी ने पुरोला में किया दौरा, उप-चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment