अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar :प्यार में नाकामी बना उत्पीड़न की वजह, पूर्व प्रेमिका की शादी तुड़वाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: January 16, 2026 7:22 AM
Follow Us:

हरिद्वार में प्रेम संबंधों के टूटने के बाद एक युवक द्वारा पूर्व प्रेमिका को लगातार प्रताड़ित करने और उसकी शादी तुड़वाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बैरागी कैंप, कनखल निवासी कुशल पाल के खिलाफ एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपित के साथ उसके पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन विवाह हो जाने के बाद भी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
शादी के बाद भी आरोपित लगातार पीड़िता और उसके ससुराल पक्ष को फोन कर मानसिक रूप से परेशान करता रहा। उसकी हरकतों के कारण पीड़िता का वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और अंततः उसकी शादी टूट गई।
शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित कुशल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की लगातार प्रताड़ना के चलते पीड़िता का दांपत्य जीवन समाप्त हो गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी अभियान में पुलिस टीम के सदस्य एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, कांस्टेबल सुमित और कांस्टेबल हरीश रतूड़ी शामिल रहे।
कनखल क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस कर रही तलाश
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला भी सामने आया है। बसंत कुंज, जमालपुर कलां निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 29 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी बेटी एक बार घर से गई थी, हालांकि तीन दिन बाद सुरक्षित लौट आई थी।
कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment