अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून मेंहुवाला में शराब पार्टी के दौरान मज़ाक में चली गोली, युवक की मौत – आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

On: May 19, 2025 4:55 AM
Follow Us:

देहरादून – शहर के तेलपुर चौक स्थित मेंहुवाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा उस समय सामने आया जब दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक ने मज़ाक-मज़ाक में रिवाल्वर चला दी। गोली सीधा पास में बैठे 30 वर्षीय सागर के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अमन फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेंहुवाला माफी निवासी अमन ऑनलाइन बिजनेस करता है और साथ ही अन्य छोटे-मोटे कार्यों में भी जुड़ा है। रविवार रात अमन ने अपने घर की छत पर दोस्तों के लिए शराब पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में गांधीग्राम निवासी और डीजे का काम करने वाला सागर भी शामिल था। चारों दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान अमन ने रिवाल्वर निकालकर टेबल पर रख दी और मजाक में उसे हाथ में लेकर छेड़खानी करने लगा। अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई, जो सीधे सागर के सीने में जा लगी। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सागर को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सागर के परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद अमन और उसके बाकी दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी अमन के पास रिवाल्वर लाइसेंसी थी या अवैध रूप से रखी गई थी। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग हैरान हैं कि मज़ाक में हुई एक छोटी सी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली।

यह भी पढें- हेमकुंड यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग शुरू, जानिए किराया और प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment