अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन टास्क के नाम पर दो महिलाओं से ठगी, 21 लाख रुपये हड़पे

On: May 21, 2025 4:26 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी में ठगी के दो गंभीर मामलों में महिलाओं को फ्रेंचाइजी और ऑनलाइन टास्क के नाम पर कुल 21 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। पहले मामले में एक सिंगापुर में कार्यरत महिला से फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में एक युवती को घर बैठे पैसे कमाने के नाम पर साइबर ठगों ने छह लाख रुपये की चपत लगाई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ्रेंचाइजी के नाम पर सिंगापुर में कार्यरत महिला से 15 लाख की ठगी

शिकायतकर्ता श्वेता शर्मा, निवासी रक्षापुरम, लाडपुर (रायपुर रोड) वर्तमान में सिंगापुर में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने प्रतिनिधि एनएस बिष्ट के माध्यम से डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च 2024 को उनकी मुलाकात संदीप सिंह और उसकी मां सिमरन गुरनानी (निवासी विजय नगर, इंदौर) से देहरादून में हुई थी।

मां-बेटे ने खुद को ‘चाय-वाय कैफे प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ा बताते हुए फ्रेंचाइजी स्कीम में निवेश का प्रस्ताव दिया और कहा कि इससे उन्हें बेहतर मुनाफा होगा। दोनों पक्षों के बीच 12 जून 2024 को एक अनुबंध भी तैयार हुआ।

अनुबंध के बाद, संदीप सिंह और सिमरन गुरनानी ने मार्च से मई 2024 के बीच अलग-अलग चरणों में कुल 15 लाख रुपये फ्रेंचाइजी सेटअप के नाम पर ले लिए। दो मई 2024 को राजपुर रोड पर एक दुकान 45 हजार रुपये मासिक किराये पर भी ली गई, लेकिन इसके बाद आरोपितों ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया।

शिकायत के अनुसार, न तो दुकान संचालन के लिए स्टाफ की व्यवस्था की गई और न ही आवश्यक ट्रेनिंग व सामान मुहैया कराया गया। जब शिकायतकर्ता ने संपर्क किया, तो आरोपितों ने धमकाना शुरू कर दिया। डालनवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

ऑनलाइन टास्क और पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर युवती से छह लाख की साइबर ठगी

एक अन्य मामले में टर्नर रोड निवासी महविश मुख्तार को घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने छह लाख रुपये की चपत लगाई। शिकायत के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 को उन्हें ‘एचआर फ्रीलांसिंग सर्किल’ नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के एडमिन ने उन्हें एमेजॉन जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन टास्क देकर भुगतान का झांसा दिया।

प्रारंभ में कुछ टास्क भेजे गए, जिन्हें पूरा करने पर कुछ राशि भी दी गई। इससे विश्वास बनते ही उन्हें और टास्क दिए गए और फिर अचानक आरोप लगाया गया कि उन्होंने टास्क में गलती की है, जिसके लिए उन्हें हर्जाना देना होगा। आरोपितों ने केस में फंसाने की धमकी देते हुए किश्तों में छह लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए और फिर युवती को ग्रुप से हटा दिया।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच साइबर थाना द्वारा की गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढें- दिल्ली-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

Leave a Comment