अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दुबई में पाकिस्तानी युवकों ने बीच फंसा उत्तराखंड का युवक रखा भूखा-प्यासा, SSP की पहल से सकुशल घर लौटा

On: May 16, 2025 7:48 AM
Follow Us:

देहरादून (उत्तराखंड): भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालातों और सीजफायर के बाद भी दोनों देशों के बीच माहौल गंभीर बना हुआ है। इस बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दुबई में काम करने गया उत्तराखंड का एक युवक पाकिस्तानी युवकों की प्रताड़ना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि उत्तराखंड पुलिस और खासकर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सतर्कता से उसे सकुशल बचाया जा सका।

काम की तलाश में दुबई गया युवक, फंस गया पाकिस्तानी युवकों के बीच
यह मामला उधम सिंह नगर जिले के किच्छा निवासी 26 वर्षीय विशाल से जुड़ा है, जो 8 मई 2025 को दुबई नौकरी की तलाश में गया था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके विशाल ने सोचा था कि वह विदेश में अपने सपनों को उड़ान देगा, लेकिन उसकी यह उड़ान एक भयानक अनुभव में तब्दील हो गई। दुबई भेजने वाले एजेंट समीर अहमद ने विशाल को कुछ पाकिस्तानी युवकों के साथ एक ही कंपनी में काम पर लगवा दिया।

भारत-पाक तनाव के बीच युवक बना निशाना
जैसे ही भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष तेज हुआ और भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी रोक दिया, वहां काम कर रहे पाकिस्तानी युवक आक्रोशित हो उठे। उनका गुस्सा विशाल पर निकला। उसे न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत से भी वंचित कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसके पास से पासपोर्ट भी छीन लिया गया ताकि वह भारत न लौट सके।

मां की गुहार पर हरकत में आई पुलिस
विशाल की मां, जो अकेले दम पर अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर इस मुकाम तक लाई थीं, बेटे की ऐसी हालत देख टूट गईं। उन्होंने सीधे उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा से संपर्क किया और पूरी आपबीती सुनाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और एजेंट समीर अहमद को पूछताछ के लिए बुलाया गया। दबाव बनाने के बाद एजेंट ने विशाल का पासपोर्ट वापस दिलवाया।

एसएसपी की पहल से वापस आया बेटा
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने दुबई में मौजूद कुछ संपर्कों से बात की और विशाल को वहां से सुरक्षित निकालने में मदद की। आखिरकार 14 मई को विशाल सकुशल अपने घर लौट आया। घर पहुंचते ही वह अपनी मां के साथ पुलिस अधिकारियों से मिला और पूरी घटना को विस्तार से बताया।

पुलिस की जनहित में अपील
इस पूरे मामले के बाद उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने युवाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि यदि वे विदेश में रोजगार की तलाश में जा रहे हैं तो किसी भी एजेंट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। एजेंट की पृष्ठभूमि की अच्छी तरह से जांच करें और जिस देश या कंपनी में नौकरी के लिए जा रहे हैं, उसकी पूरी जानकारी पहले से हासिल करें।

यह भी पढें- Char Dham Yatra: यात्रा मार्ग पर 25 जगहों पर उपलब्ध ई-व्हीकल चार्जिंग सुविधा, सीएम धामी की पर्यावरणीय पहल ला रही असर*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment