अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आईएमए पासिंग आउट परेड: भारतीय सेना को मिले 419 युवा अफसर, 32 विदेशी कैडेट्स भी हुए पासआउट

On: June 14, 2025 6:38 AM
Follow Us:

शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के साथ 419 जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इन युवा अफसरों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देने की शुरुआत की है। साथ ही नौ मित्र राष्ट्रों के 32 विदेशी कैडेट्स भी पासआउट होकर अपनी-अपनी सेनाओं में शामिल हुए।

परेड की गरिमा को बढ़ाते हुए श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी ली। उन्होंने कैडेट्स का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया।

परेड का शुभारंभ सुबह 6:38 बजे ‘मार्कर्स कॉल’ के साथ हुआ, जिसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी स्थिति संभाली। 6:42 बजे ‘एडवांस कॉल’ के साथ कैडेट्स ने अनुशासित कदमताल करते हुए परेड ग्राउंड में प्रवेश किया।

सम्मानित हुए ये कैडेट्स:

स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल: अनिल नेहरा

गोल्ड मेडल: रोनित रंजन

ब्रॉन्ज मेडल: अनुराग वर्मा

टीईएस सिल्वर मेडल: कपिल

टीजी सिल्वर मेडल: आकाश भदौरिया

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर: केरन कंपनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment