अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पश्चिमी विक्षोभ का असर—उत्तर भारत में बारिश के आसार, कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान

On: February 17, 2026 3:09 AM
Follow Us:

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई मैदानी राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दूसरी ओर, कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी महसूस होगा।मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग तथा लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 17 फरवरी की सुबह बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और हिमपात की संभावना बनी रहेगी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।मैदानी इलाकों की बात करें तो 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और विदर्भ में यह 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस भटिंडा (पंजाब) में दर्ज किया गया।दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े ÷ एआई का ‘महाकुंभ’ शुरू: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना का दृश्य।

महाराष्ट्र: ठाणे में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर और वैन की सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की दर्दनाक मौत; इलाके में मातम

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी और जलती हुई कारें.

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप पलटी, कई वाहनों में लगाई आग; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दुर्घटनाग्रस्त कार और दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर लगा बैरियर।

गूगल मैप के भरोसे सफर, और हाईवे पर थम गईं दो सांसें: दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, इंजीनियर समेत दो की मौत

बिष्णुपुर, मणिपुर में एक आवासीय घर में हुए धमाके और आग लगने की जगह पर पुलिस टेप के पीछे खड़ा एक पुलिस अधिकारी।

मणिपुर: बिष्णुपुर में बम हमले में दो मासूमों की मौत, घाटी के 4 जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद; NIA करेगी जांच

एअर इंडिया का विमान रनवे पर और बढ़ते हवाई किराए का ग्राफिक।

एअर इंडिया का बड़ा फैसला: हवाई सफर होगा महंगा, अंतरराष्ट्रीय टिकटों के दाम में ₹26,000 तक की भारी बढ़ोतरी

गोवा के डोना पाउला में सड़क हादसे की शिकार मिनी कूपर कार और पुलिस जांच।

गोवा: रफ़्तार का कहर; बिजनेसमैन के बेटे ने मिनी कूपर से बाइक सवारों को रौंदा, 23 वर्षीय युवती की मौत

Leave a Comment