अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: नाबालिग बेटी की चीखें भी न पिघला सकीं मां का दिल, बोली – “ये सब करना ही पड़ेगा”… भाजपा नेत्री पर गंभीर आरोप, हर कोई है हैरान

On: June 5, 2025 7:57 AM
Follow Us:

भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से ही अपने प्रेमी व दोस्त से सामूहिक दुष्कर्म कराया| इस घिनौनी हरकत ने सभी को हैरान करके रख दिया | पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है
“आख़िर कोई मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकती है? पीड़िता के बयान चौंकाने वाले हैं – उसने बताया कि जब कार में उसके साथ दरिंदगी हो रही थी, वह लगातार रोती और चिल्लाती रही। लेकिन उसकी मां ने उसे चुप करा दिया और कहा कि ये सब सामान्य है और उसे यह सब झेलना ही होगा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला अपनी नाबालिग बेटी को जानबूझकर गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश कर रही थी।”

“कुछ साल पहले भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुई यह महिला शुरुआत से ही चर्चा में बनी रही। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और थोड़े ही समय में महिला मोर्चा में एक महत्वपूर्ण भूमिका तक पहुंच गईं। फरवरी 2023 में उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे उनका राजनीतिक कद और अधिक बढ़ गया।”

“पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, विभिन्न अनुचित गतिविधियों की शिकायतों के चलते उन्हें अगस्त 2024 में पद से हटा दिया गया था। इसके बावजूद वे पार्टी में सक्रिय बनी रहीं और विभिन्न मंचों पर भाषण देती रहीं। बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जोरदार बातें करने वाली यह नेत्री अंततः खुद ही बेटी के यौन उत्पीड़न विवादों में घिर गईं।”

“पुलिस के अनुसार, पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया लगभग पांच घंटे तक चली। इस दौरान बच्ची ने क्रमवार ढंग से अपने साथ हुई अमानवीय घटना को बयां किया। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह रहा कि जनवरी की एक रात को उसकी मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। वहां पहुंचते ही मां ने बच्ची को कार के पीछे की सीट पर ले जाकर अपने दोनों साथियों के हवाले कर दिया। बच्ची लगातार रोती रही और मां से गुहार लगाती रही कि ऐसा न किया जाए, लेकिन मां ने निर्दयता से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसे यह सब करना ही होगा।”

“पुलिस के अनुसार, महिला नेत्री ने अपने पति से विवाद के बाद कुछ महीने पहले बेटी को अपने साथ रख लिया था, जबकि बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया। बेटी को साथ रखने के पीछे उसकी असली मंशा से पति अनजान था। बीच-बीच में बच्ची पिता से मिलने आती रही, लेकिन हाल के दिनों में मां ने उसकी यह आवाजाही भी रोक दी थी। कुछ दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास पहुंची। बेटी की हालत देखकर चिंतित पिता ने जब उससे सवाल किए, तो उसने पूरी आपबीती सुना दी, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment