अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar News: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन, गंगा महासभा ने किया भव्य स्वागत, तस्वीरें

On: May 4, 2025 5:18 PM
Follow Us:

रविवार को हरिद्वार के पवित्र घाट हरकी पैड़ी पर विशेष माहौल देखने को मिला जब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ यहां पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह हाई-प्रोफाइल जोड़ा हरकी पैड़ी पहुंचा, जहां श्री गंगा महासभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अनंत और राधिका ने मां गंगा के समक्ष विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया और नमन करते हुए घाट पर हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत, उन्होंने गंगा महासभा की आगंतुक पंजिका में अपनी अनुभूति दर्ज की, जिसमें उन्होंने लिखा—
“हरकी पैड़ी आकर मां गंगा की पूजा करना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। श्री गंगा सभा द्वारा की जा रही व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं और हम उनके इस सहयोग के लिए आभारी हैं।”

सूत्रों के अनुसार, अनंत अंबानी शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने वहां अपने निजी विमान में कुछ समय व्यतीत किया और दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर होटल ताज पहुँचे।

रविवार को गंगा पूजन के बाद, अनंत और राधिका पुनः होटल ताज लौटे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र व बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह पहले से मौजूद थे। तीनों ने साथ मिलकर नाश्ता किया। इसके बाद अनंत अंबानी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि जय शाह भी हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के लिए आ सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढें- मसूरी में मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल, दुकानों में घुसा पानी, लोगों में हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment