अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर पहुंचा हाथी तो ऋषिकेश के रामझूला में भी दिखी चहलकदमी

On: February 28, 2022 6:06 AM
Follow Us:

हरिद्वार: रामझूला स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लगातार हाथी चहलकदमी करता हुआ दिखाई दे रहा है. इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बना हुआ है. मामला संज्ञान में होने के बावजूद वन विभाग हाथी की चहलकदमी रिहायशी इलाके में रोकने में सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है. हाथी की धमक से नीलकंठ यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की जान पर भी खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है.

महाशिवरात्रि के मद्देनजर इन दिनों हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए आते हैं. पैदल मार्ग के जंगल में लगातार हाथी के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही है. वहीं अब रिहायशी इलाके में हाथी की धमक ने स्थानीय लोगों की चिंता अपनी जान को लेकर बढ़ा दी है. एक हाथी स्वर्गाश्रम क्षेत्र के बाबा काली कमली वाले महाराज की गद्दी से होता हुआ रिहायशी इलाके में पहुंचा. लोगों ने थाली बजाकर हाथी को भगाने की कोशिश किया. जिसमें लोग सफल होते हुए दिखाई दिए, कुछ ही देर बाद हाथी जंगल की ओर चला गया. हाथी की रिहायशी इलाके में चहलकदमी करते हुए तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.

यह भी पढ़े –  ऑपरेशन गंगा के तहत 249 लोगों को लेकर एअर इंडिया की 5वीं उड़ान पहुंची भारत

नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया पर हाथी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. माधव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार से रिहायशी इलाके में हाथी का पहुंचना लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है. वन विभाग को जल्द से जल्द हाथी को रिहायशी इलाके में घुसने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए. क्योंकि इन दिनों नीलकंठ यात्रा भी चरम पर है. यदि हाथी इस प्रकार रिहायशी इलाके में पहुंचेगा तो हजारों श्रद्धालुओं की जान को खतरा भी हो सकता है. बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. पिछले 2 वर्ष से महाशिवरात्रि के मौके पर कोरोना के कहर के चलते श्रद्धालु नीलकंठ नहीं पहुंच सके थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों का हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज

हरिद्वार में अनोखी ‘खाट जन चौपाल’: मुख्यमंत्री धामी ने सीधे सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment