अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में फैशन शो ऑर्गनाइजर से लूट, कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाया

On: March 11, 2022 11:23 AM
Follow Us:

हरिद्वार: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार जिले का है. यहां बदमाशों ने फैशन शो ऑर्गनाइजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं बदमाशों ने फैशन शो ऑर्गनाइजर का नग्न वीडियो भी बनाया है और धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में मामले की शिकायत की तो वे उसका वीडियो वायरल कर देंगे. पीड़ित ने हरिद्वार नगर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है.

पीड़ित हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है. पीड़ित ने बताया कि वो फैशन शो ऑर्गनाइजर है. उसे दो व्यक्तियों ने फोन किया था कि उन्हें फैशन शो ऑर्गनाइज करना है. इसीलिए के लिए वे उससे मिलना चाहते हैं. आरोपियों ने पीड़ित को हर की पैड़ी स्थित एक लॉज में बात करने के लिए बुलाया.

यह भी पढ़े – रूस हमले के बाद करीब 25 लाख लोग ले रहे पड़ोसी देश का सहारा, पढ़िए पूरी खबर।

पीड़ित बताए गए समय पर लॉज में पहुंच गया. पीड़ित के मुताबिक कमरे में दो लोग मौजूद थे. दोनों ने पहले तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बनाया और फिर उसका उसका मोबाइल, एटीएम और कुछ नकदी लूटी ली. इतना ही नहीं आरोपियों में डरा धमाकर उसके पकड़े भी उतरवा दिए और फिर उसका वीडियो बनाया.

पीड़ित ने बताया कि जाते समय आरोपियों ने एटीएम का पासवर्ड भी पूछा और उसकी स्कूटी भी अपने साथ ले गए. साथ ही धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में मामले की शिकायत की तो वो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे. बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह लॉज के स्टाफ को पूरा मामला बताया. फिर उन्होंने पीड़ित को पहनने के लिए कपड़े दिए. इसके बाद पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment