अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में श्रद्धा का ज्वार, कांवड़ मेले में उमड़ा 80.90 लाख शिवभक्तों का सैलाब

On: July 16, 2025 5:13 AM
Follow Us:

श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिल रहा है। कांवड़ मेले ने महज पहले सप्ताह में ही पूरे शबाब को छू लिया है। गंगानगरी हरिद्वार की सड़कें, गंगनहर की पटरी और नेशनल हाईवे भगवाधारी शिवभक्तों से सराबोर हो गए हैं। हर दिशा से ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

कांवड़ मेले की आधिकारिक शुरुआत 11 जुलाई को मानी गई है, लेकिन श्रद्धालु इससे पहले ही बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने लगे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा 10 जुलाई से कांवड़ यात्रियों की गिनती शुरू की गई थी, और मंगलवार शाम 6 बजे तक करीब 80 लाख 90 हजार श्रद्धालु गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके थे।

सोमवार से मंगलवार के 24 घंटे के भीतर ही हर की पैड़ी और अन्य घाटों से लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल एकत्रित किया। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और प्रशासनिक अमला लगातार भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात को सुचारु रखने में जुटा हुआ है।

हरिद्वार की फिजा इन दिनों पूरी तरह भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है। श्रद्धालुओं का समर्पण, अनुशासन और भक्ति इस मेले को दिव्यता प्रदान कर रहे हैं। जैसे-जैसे श्रावण मास आगे बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की आस्था का प्रवाह भी और तीव्र होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बंजारावाला में जलभराव से परेशान जनता, डीएम ने लिया संज्ञान, 3 दिन में समाधान के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment