अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: काम में लापरवाही पर सीडीओ ने दो वीडीओ का वेतन किया स्थगित, यूसीसी पंजीकरण और प्रचार-प्रसार में तेजी के निर्देश

On: June 14, 2025 5:56 AM
Follow Us:

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) और खेल उदय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दो ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने यूसीसी पंजीकरण में तेजी लाने, पंजीकरण दर में वृद्धि करने और व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप रजिस्ट्रारों को लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, अधिकारियों को यूसीसी प्रकरणों के विधिक और प्रशासनिक समाधान को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

बैठक में उपस्थित एडीएम अभिषेक चौहान ने अधिकारियों को यूसीसी मामलों के समुचित निपटारे हेतु आवश्यक दिशानिर्देश और प्रशिक्षण भी दिया।

इसके अलावा, सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने नीति आयोग द्वारा प्रायोजित खेल उदय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर का बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय स्तर पर खेल सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाचार्यों को सौंपते हुए प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी खेल विभाग को करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबाली गुरुंग, सुभाष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- देहरादून: बेसमेंट पार्किंग न करने वाले संस्थानों पर गिरेगी गाज़, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment