अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

On: October 13, 2025 10:18 AM
Follow Us:

शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बालक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने अपनी लाज छिपाने या किसी अन्य कारण से मासूम को वहां फेंक दिया। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि शिशु लगभग दो दिन का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

कुत्ते ने पन्नी फाड़ी तो सामने आया दर्दनाक मंजर

पुलिस के अनुसार, नवजात के शव को पन्नी में लपेटकर कूड़े के ढेर में फेंका गया था। एक कुत्ता जब उस पन्नी को फाड़ने लगा तो उसने शिशु की हथेली को नोच लिया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

लोगों में रोष, कहा—मानवता को किया शर्मसार

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है और प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसी अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता और कड़े कानून की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -“चमोली: बर्फ की चादर ओढ़े विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, 31 अक्तूबर से आवाजाही के लिए होगी बंद”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment