अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: गायत्री विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से मिला सड़ा-गला शव, कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

On: January 20, 2026 4:28 PM
Follow Us:

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत गायत्री विहार कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान के नीचे बने खुले सेफ्टी टैंक से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की दुकान के भीतर खुले पड़े सेफ्टी टैंक में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा और एसएसआई देवेंद्र तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा गया कि करीब छह फीट गहरे सेफ्टी टैंक में लगभग चार फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसके अंदर शव पड़ा था।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत बेहद खराब थी और काफी हद तक गल चुका था। पुलिस का अनुमान है कि युवक की मौत करीब 10 से 15 दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति को देखते हुए आसपास बदबू भी फैल रही थी।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसकी लंबाई करीब पांच फीट है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की जैकेट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव की प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में निर्माणाधीन मकान में घुस गया होगा और खुले पड़े सेफ्टी टैंक में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि, पुलिस ने हत्या की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment