अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा आरपीएफ सिपाही, यात्रियों के सामने सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर रखी गर्दन, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

On: March 20, 2025 7:13 AM
Follow Us:

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना तब हुई जब हुगली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरपीएफ सिपाही अरविंद तोमर ने अचानक रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी, जिससे कुछ ही पलों में उनका सिर धड़ से अलग हो गया। यह भयावह नजारा देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हाल ही में हुआ था हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तबादला

मृतक सिपाही की पहचान अरविंद तोमर, निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविंद की पोस्टिंग पिछले महीने वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हुई थी। खास बात यह है कि उनकी पत्नी पहले से ही रुड़की आरपीएफ में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आत्महत्या की वजह अब तक अज्ञात, जांच जारी

फिलहाल, अरविंद तोमर की आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। रेलवे पुलिस उनकी परिवार, सहकर्मियों और जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

घटना के बाद आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अरविंद ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल, यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इस पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढें- धामी मंत्रिमंडल विस्तार: नवरात्रि तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द घोषणा संभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment