अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी:पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, दिनेशपुर में सास की मारपीट के बाद मौत

On: February 18, 2026 6:29 AM
Follow Us:

दिनेशपुर क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने मंगलवार देर रात गंभीर और दुखद रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या चार निवासी सोनू का अपनी पत्नी सुरभि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर सुरभि ने अपने मायके पक्ष को फोन पर सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद देर रात मायके से कई लोग सोनू के घर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई सोनू की लगभग 70 वर्षीय मां संध्या को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल अवस्था में संध्या को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment