अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली थराली पुल हादसे पर एक्शन मोड में सरकार: मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद तीन अभियंता निलंबित

On: June 6, 2025 6:57 AM
Follow Us:

देहरादून। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता, कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता नवीन लाल और थराली के सहायक अभियंता आकाश हुड़िया को उनके कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विकासखंड थराली के रतगांव क्षेत्र को जोड़ने के लिए प्राणमति नदी पर 60 मीटर लंबा वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा था। इस पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन गत बुधवार को यह निर्माणाधीन पुल अचानक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी और चिंता का माहौल पैदा हो गया। यह पुल लगभग चार हजार से अधिक की जनसंख्या को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था।

मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही और कार्य में अनियमितता का नतीजा मानते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शासन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनका पद कोई भी हो।

सरकार के इस त्वरित और कड़े कदम को जनता के बीच प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में एक अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढें- पीएम मोदी ने रचा इतिहास, चिनाब ब्रिज से देश को दी नई ऊंचाई की सौगात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment