अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देव संस्कृति विवि में सीएम धामी का बयान— ‘लिव-इन संस्कृति का हिस्सा नहीं, लेकिन सामाजिक सच्चाई है’

On: May 3, 2025 9:23 AM
Follow Us:

हरिद्वार: देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित ‘समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित कार्यशाला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह आज की सामाजिक वास्तविकता बन चुका है।

सीएम धामी ने चिंता जताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में लिव-इन संबंधों में रहने वाले कई जोड़ों के बीच रिश्ते खराब हुए हैं, जिनमें कई मामलों में हिंसा और यहां तक कि हत्या जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसी स्थितियों में जरूरी है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण अनिवार्य हो, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उनकी पहचान और स्थिति स्पष्ट रहे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लिव-इन में रहने की जानकारी न सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में होनी चाहिए, बल्कि उनके माता-पिता को भी इसकी सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि सरकार की मंशा किसी की स्वतंत्रता पर रोक लगाना नहीं, बल्कि लिव-इन में रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता को सामाजिक समरसता और न्याय का आधार बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनजागरूकता और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढें- ऋषिकेश समाचार: हरियाणा का युवक गंगा नदी में डूबा, शव पशुलोक बैराज से मिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

Leave a Comment