अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

On: September 9, 2025 10:49 AM
Follow Us:

बिजनौर में गंगा नदी का तटबंध बैराज से रावली के बीच करीब 25 मीटर की दूरी में टूट गया है। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन और ग्रामीण बेहद चिंतित हैं। यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो बड़कला, धर्मनगरी, घासीवाला, नवलपुर, हेमराज, चांदपुर नौआबाद, रावली, बेगावाला के साथ बिजनौर शहर का भी हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ सकता है।

प्रशासन की लगातार कोशिशों के बावजूद कटान रोकने के प्रयास विफल हो चुके हैं। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार शाम वीडियो अलर्ट जारी कर आसपास के 12 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी।
प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हालात पर नजर बनाए रखने की बात कही और कहा कि डीएम बिजनौर से संपर्क में हैं। राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
सदर विधायक सुचि चौधरी ने भी पूरी कोशिशें जारी होने की जानकारी दी ताकि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान न हो।
वहीं भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए और कहा कि 40 घंटे में 300 मीटर तटबंध बचाने में विफलता सरकार की बड़ी चूक है।
पूर्व मंत्री भारतेंद्र सिंह ने कहा कि इस संकट पर शासन-प्रशासन दोनों स्तर पर वार्ता जारी है ताकि तटबंध टूटने से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह भी पढें- उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी संभवतः 11 सितंबर को करेंगे आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

Leave a Comment