अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में घरेलू कलह बना दो ज़िंदगियों का अंत, पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

On: June 17, 2025 6:03 AM
Follow Us:

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद ने एक बार फिर रिश्तों को खून से रंग दिया, जब एक पति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी पर लटकाकर अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मृतकों की पहचान ऋषि और वर्षा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते कुछ समय से घरेलू तनाव चल रहा था, जो सोमवार रात एक भयानक मोड़ पर पहुंच गया। जब सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद कॉलोनी में डर और हैरानी का माहौल है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पति को इतना क्रूर कदम उठाना पड़ा। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने पुष्टि की है कि घटना रात में घटी और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि घरेलू तनाव अगर समय रहते नहीं सुलझाया जाए, तो वह त्रासदी का रूप ले सकता है। ऐसे मामलों में समाज और परिवार की समय पर ज़रूरी है ताकि दो ज़िंदगियाँ यूँ बेमौत न जाएं।

यह भी पढ़ें : G7 की सख्त चेतावनी: ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे, इजरायल को दिया खुला समर्थन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment