अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जौलीग्रांट, आम के बाग में खाट पर खड़े होकर किसानों से की सीधी बातचीत

On: June 6, 2025 7:46 AM
Follow Us:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना। मंत्री चौहान ने थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत पाववाला सोडा पंचायत में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान एक विशेष दृश्य देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री आम के बगीचे में खाट (चारपाई) पर खड़े होकर सीधे किसानों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी खेती से जुड़ी चुनौतियों और अनुभवों को सुना।

मंत्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पाववाला सोडा स्थित एक नर्सरी का दौरा भी किया, जहां उन्होंने पौधों का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कृषि विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों और किसानों ने मंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर पाकर अपनी बात खुलकर रखी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment