Demo

कांवड़ मेले में एक से बढ़कर एक भव्य कांवड़ देखने को मिल रही हैं। दिल्ली के संबोली गांव निवासी सागर राणा अपने साथियों के साथ 500 के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले तो लोग कांवड़ के साथ फोटो खींचते और तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वह चार वर्षों से नोट वाली कांवड़ ला रहे हैं।

कांवड़ मेले में एक से बढ़कर एक भव्य कांवड़ देखने को मिल रही हैं। पांच सौ के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल भरकर कांवड़ तीर्थ यात्री हरकी पैड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पांच सौ के नोटों से सजी कांवड़ को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गयी।

दिल्ली के संबोली गांव निवासी सागर राणा अपने साथियों के साथ 500 के नोटों से सजी कांवड़ में गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले, तो लोग कांवड़ के साथ फोटो खींचते और तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए।

चार वर्षों से ला रहे नोट वाली कांवड़सागर राणा ने बताया कि कावड़ में चार लाख 65 हजार रूपए कीमत के 500 के नोटों के अलावा 50 और 100 के नोट भी लगाए गए हैं। कांवड़ में कुल मिलाकर पांच लाख 21 हजार रुपए लगे हैं।उन्होंने बताया कि वह चार वर्षों से नोट वाली कांवड़ ला रहे हैं। सबसे पहले वह 10 के नोट वाली कांवड़ लाए थे, उसके बाद 100 के नोट की, उसके बाद 200 के नोट की और अबकी बार में 500 के नोट की कांवड़ लाए हैं

उन्होंने बताया कि अगली बार वह कुछ और नए अंदाज में कांवड़ लेकर हरिद्वार आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों को वह दिल्ली जाकर धार्मिक कार्यों में खर्च करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पूछने पर उन्होंने बताया कि कांवड़ की सुरक्षा खुद कांवड़ में बैठे बाबा भोलेनाथ करते हैं।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को परेशानीचमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी को दो पंपसेट लगवाए गए हैं। डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का समुचित उपयोग हो सकेगा। चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन खड़े करने में भी असुविधा हो रही है। दुर्गंध के साथ ही मच्छरों का प्रकोप है। इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इधर समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह से पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है। तत्पश्चात इसमें कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। शनिवार से धर्मनगरी में डाक कांवड़ यात्री भी आने शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें –नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की सक्रियताः पार्टी प्रभारी से मुलाकात, नीति आयोग की बैठक में भागीदारी

भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का भी समुचित उपयोग हो सकेगा। नगर निगम निर्माण अनुभाग के अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रवाण ने बताया कि इस स्थान पर सिंचाई विभाग की पार्किंग है। जिसमें कांवड़ बाजार भी लगता है। जलभराव से दिक्कतें पेश आ रही थी। नगर निगम की ओर से दो पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है।

Share.
Leave A Reply