अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के आईएसबीटी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार,पांच लाख की डिमांड पर एक लाख लेते रंगेहाथ पकड़े गए

On: May 15, 2025 6:36 AM
Follow Us:

देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस विभाग ने आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्होंने भूमि विवाद में मुकदमा दर्ज न करने और गैंगस्टर एक्ट न लगाने की एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि बंजारावाला निवासी जावेद ने एक भूमि विवाद को लेकर अपने दोस्त व अन्य तीन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच की जिम्मेदारी आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी। जांच के दौरान चौकी प्रभारी ने कार्रवाई का भय दिखाकर जावेद से पांच लाख रुपये की मांग की।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने इस प्रकरण की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद बुधवार को विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। इस सफल कार्रवाई के लिए विजिलेंस निदेशक ने ट्रैप टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।

सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विजिलेंस ने 150 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

आईएसबीटी चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: यूपीआरएनएन के 136 करोड़ के घोटाले की जांच में उतरी एसआईटी, बड़े खुलासों की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment