अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun:ड्राई डे पर बंद शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर ले उड़ा शराब की बोतलें

On: January 28, 2026 9:37 AM
Follow Us:

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान बंद पड़ी शराब की दुकान को चोर ने निशाना बना लिया। राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हानगांव स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर चोर शराब की बोतलें और नकदी चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश सिंह निवासी आनंद विहार, सहस्त्रधारा रोड (टचवुड स्कूल के पास) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्लेंडर प्राइड और रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 13 शराब की बोतलें बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को दुकान स्वामी दिनेश मल्होत्रा निवासी कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ताला तोड़कर दुकान में घुसता और शराब की बोतलें ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर आरोपी को आईटी पार्क क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया।
व्यापारियों से लाखों का माल लेकर दुकानदार फरार
देहरादून। शहर के भंडारी बाग, आढ़त बाजार, धामावाला और किशननगर चौक क्षेत्र के व्यापारियों से लाखों रुपये का सामान लेकर एक दुकानदार फरार हो गया। इस संबंध में शहर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
भंडारी बाग निवासी मन्नु गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्खीबाग स्थित मैसर्स गुप्ता मार्केटिंग के मालिक चंद्रशेखर गुप्ता ने छह अलग-अलग व्यापारियों से उधार में सामान लिया था। इनमें गाबा एजेंसी भंडारी बाग से 70,046 रुपये, लाल ब्रदर्स आढ़त बाजार से 58,322 रुपये, सहारनपुर ट्रेडर्स धामावाला से 19,414 रुपये, शाकुम्भरी एंटरप्राइजेज भंडारी बाग से 70,048 रुपये, एमएम डिस्ट्रीब्यूटर्स भंडारी बाग से 87,210 रुपये और जीएस एजेंसी किशननगर से 36,900 रुपये का माल शामिल है।
आरोपी ने भुगतान के बदले चेक दिए थे, लेकिन सोमवार को पता चला कि वह दुकान बंद कर सारा सामान लेकर फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और गहने चोरी
देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चमन विहार में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर नकदी और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चमन विहार निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 जनवरी की शाम से 25 जनवरी तक परिवार सहित शहर से बाहर गए हुए थे। 25 जनवरी की रात जब वह घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 40 हजार रुपये नकद, कान की बालियां, गले का हार, हाथ की घड़ी और कुछ चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। चोर जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Comment