अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehraddun Traffic Plan: महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर समेत प्रमुख शिव मंदिरों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद और कहाँ मिलेगी पार्किंग

On: August 10, 2026 10:44 AM
Follow Us:

​देहरादून। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देहरादून के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। 11 अगस्त को जलाभिषेक के दौरान शहर के मुख्य मंदिरों—टपकेश्वर, कुठालगेट, जाखन, रायपुर और ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने कई रूटों पर डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था तय की है।

​प्रमुख मंदिरों का रूट प्लान और डायवर्जन व्यवस्था:

​1. टपकेश्वर शिव मंदिर (गढ़ी कैंट)

• ​नो एंट्री: कैंट चौक से टपकेश्वर मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• ​डायवर्जन: कैंट चौक पर दबाव बढ़ने पर पोस्ट ऑफिस तिराहे से आने वाले ट्रैफिक को बिंदाल की ओर और कौलागढ़ चौक से कैंट की तरफ जाने वाले वाहनों को किशन नगर चौक की ओर भेजा जाएगा।
• ​पार्किंग: मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन कैंट चौक से निंबूवाला रोड की तरफ पार्क कराए जाएंगे।

​2. प्रकाशेश्वर शिव मंदिर (कुठालगेट, मसूरी रोड)

• ​ट्रैफिक नियंत्रण: मंदिर के पास दबाव बढ़ने पर कुठालगेट बैरियर से ट्रैफिक को रोक-रोककर आगे छोड़ा जाएगा।
• ​सख्त हिदायत: मसूरी रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा करना सख्त मना है।

​3. शिव मंदिर (जाखन)

• ​डायवर्जन: जाखन क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने पर ग्रेट वैल्यू तिराहा से मसूरी डायवर्जन जाने वाले वाहनों को कैनाल रोड होकर भेजा जाएगा।


​4. शिव मंदिर (रायपुर)


• ​वैकल्पिक मार्ग: रायपुर शिव मंदिर पर दबाव बढ़ने पर लाडपुर तिराहा से मंदिर जाने वाले ट्रैफिक को 06 नंबर पुलिया से डायवर्ट किया जाएगा।
• ​अस्थाई डिवाइडर: महाराणा प्रताप चौक से हाथीखाना चौक तक सड़क के बीच में डिवाइडर बनाकर यातायात संचालित होगा।


​5. वीरभद्र शिव मंदिर (आईडीपीएल, ऋषिकेश)


• ​पार्किंग व्यवस्था: ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालु मंदिर तक पैदल जाएंगे।


​यातायात पुलिस की अपील और चेतावनी


​नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर ₹1500 जुर्माना:


पुलिस ने चेतावनी दी है कि ‘नो पार्किंग जोन’ में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से टो किया जाएगा और ₹1500 का जुर्माना वसूला जाएगा।

• ​सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें: ट्रैफिक पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों, दुपहिया वाहनों तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा) का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी है।


• ​आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी: एम्बुलेंस, पुलिस, और फायर ब्रिगेड जैसे अति-आवश्यक वाहनों को कहीं भी रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा। दूध, गैस और पेट्रोल जैसे जरूरी सामान के वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।


• ​धैर्य बनाएं रखें: पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से धैर्य रखने, बेवजह हॉर्न न बजाने और ऑन-ड्यूटी यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

​ये भी पढ़े➜जालंधर के रायल होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 20 वर्षीय युवती का शव: साथ आया युवक गिरफ्तार, राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा से गरमाया माहौल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment