अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास हादसा, सड़क पर भिड़ रहे सांडों से टकराई स्कूटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

On: March 29, 2025 5:30 AM
Follow Us:

डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना का विवरण:
शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री और विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे। रास्ते में लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी अचानक सड़क पर भिड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क पर फिसलते हुए काफी दूर तक चली गई।

गंभीर रूप से घायल हुए युवक:
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 सेवा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया, जबकि विजय लोधी का इलाज डोईवाला अस्पताल में चल रहा था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम:
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी करते थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढें- DM सविन बंसल की सख्ती से प्रशासन में हड़कंप… ट्रैफिक जाम की वजह बनीं 4 शराब की दुकानें और बिजली के पोल होंगे शिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment