अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सड़क पर सनकी की गोलीबारी से मचा हड़कंप, कारों में तोड़फोड़, लोगों में दहशत

On: May 16, 2025 3:44 PM
Follow Us:

रुड़की के जबरदस्तपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने सड़क के बीचों-बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राहगीरों और वाहनों पर बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलाई गईं। आरोपी ने एक कार को जबरन रोककर उसमें तोड़फोड़ की और फिर फायरिंग करने लगा। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

घटना की शिकायत गुफरान नामक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई, जो खुद हमले का शिकार बना। गुफरान के अनुसार, आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला ने पहले उसकी कार को रोका, गांव का नाम पूछा और फिर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद राहगीरों से भी नाम पूछकर गोली चलाने लगा। उसकी हरकतों से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते रहे और कई वाहन चालकों ने मुश्किल से खुद को सुरक्षित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी खेतों में भाग निकला। करीब दो घंटे की तलाशी और घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, चार कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के लोगों ने उसकी गिरफ्तारी पर राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें : देहरादून में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी: एसटीएफ और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 56 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment