उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरी है |उत्तराखंड में आए दिन बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था , बेरोजगारी, अपराध, महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला है |
देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया गया | राजभवन कूच करने से पहले कांग्रेस नेताओं ने परेड ग्राउंड में बैठक की और सरकार के खिलाफ दिन पर दिन बिगड़ते हालातों और बढ़ते अपराधों, महिला उत्पीड़न,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों का आतंक जैसे अलग अलग मुद्दों लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है
सोमवार 16 फरवरी को पहले परेड ग्राउंड में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा | कॉंग्रेस की तरफ परेड ग्राउंड में एक जनसभा कार्यक्रम किया गया जहां पार्टी के बड़े बड़े नेता मौजूद रहे और एक एक कर मंच के माध्यम से अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आए


