अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chardham Yatra: यमुनोत्री मार्ग पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी दरकी; कई श्रद्धालुओं के दबने की आशंका

On: June 23, 2025 11:21 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम को जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नौ कैंची के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हो गया, जिसमें कुछ यात्रियों के मलबे में दबने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, भूस्खलन के दौरान मौके पर कुछ लोग मौजूद थे, जिनके दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना हो गईं। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह गुसाईं ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दो से तीन लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।

जानकीचट्टी और अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों से भी अतिरिक्त राहत टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों से फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री धामी पहुंचे काशी, अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे भाग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

Leave a Comment