अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा में दर्दनाक मोड़, कर्णप्रयाग के पास खाई में गिरी कार

On: June 4, 2025 6:06 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की यात्रा उस समय भयावह मोड़ ले गई जब कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसा सुबह करीब 4:15 बजे हुआ, जब अंधेरे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार लगभग 30 मीटर नीचे झाड़ियों में पलट गई। वाहन में पांच लोग सवार थे, जो राजस्थान से यात्रा पर आए थे।

हादसे के बाद वाहन झाड़ियों में उलटी अवस्था में फंसी रह गई, जिससे सभी यात्री कार में ही फंसे रहे। किसी तरह घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद लंगासू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

पुलिस टीम को कार तक पहुंचने और उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि दुर्घटना में कार बुरी तरह लॉक हो गई थी। हालांकि, समय पर राहत कार्य शुरू होने से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना यात्रियों और स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है कि चारधाम जैसी दुर्गम यात्राओं में सतर्कता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 276 नए मामले, 7 की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment