नैनीताल में गुलदार का कहर: घर के पास महिला पर हमला, जंगल से बरामद हुआ शव

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से लोगों में डर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुलदार और भालुओं की सक्रियता के कारण गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुलदार के हमले में एक … Read more

नैनीताल में सुबह की सैर पर निकले मुख्यमंत्री धामी, आम लोगों से योजनाओं पर लिया फीडबैक

नैनीताल दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान शहर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा और नववर्ष के अवसर पर आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों एवं … Read more

नैनीताल विंटर कार्निवाल की दूसरी शाम में पवनदीप और बी प्राक ने बांधा जलवा, आज सीएम धामी होंगे शामिल

नैनीताल विंटर कार्निवाल की दूसरी सांस्कृतिक शाम इंडियन आइडल-12 के विजेता पवनदीप राजन और बॉलीवुड गायक बी प्राक के नाम रही। पवनदीप ने पुराने और नए फिल्मी गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को दीवाना बना दिया, तो वहीं बी प्राक की प्रस्तुति ने युवाओं को अपनी जगह पर थिरकने पर मजबूर कर … Read more

नैनीताल में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की हालत नाजुक

नैनीताल शहर के तल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। फांसी गधेरा इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चढ़ाई वाले रास्ते … Read more

Nanital: कोटाबाग में फायरिंग से मचा हड़कंप, खड़ी कार पर अंधाधुंध गोलियां, गांव में फैली दहशत

नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राम सभा पतलिया-गाजा में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार को अज्ञात युवक ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में भय और अफरा-तफरी … Read more

नैनीताल में भारी बारिश के बीच टैक्सी पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, चालक और सवार बाल-बाल बचे

नैनीताल में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हल्द्वानी मार्ग पर खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। आम पड़ाव के पास एक टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर की चपेट में आ गई। हादसे में वाहन चालक और सवार गंभीर रूप से नहीं घायल हुए, केवल मामूली चोटें आईं। दोनों को … Read more

हल्द्वानी में नाबालिग छात्र ने ताऊ के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये, कार खरीदकर हुआ फरार

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 12वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने अपने ताऊ के बैंक खाते से दो लाख रुपये चुपचाप निकालकर पुरानी कार खरीद ली और उसके बाद अचानक लापता हो गया। यह मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां छात्र अपने … Read more

सितारगंज जेल प्रकरण: हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, डिप्टी जेलर और जवान होंगे निलंबित

नैनीताल हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पोक्सो के आरोपी कैदी के साथ जेल में मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए सितारगंज केंद्रीय कारागार के डिप्टी जेलर नवीन चौहान और कांस्टेबल राम सिंह कपकोटी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेन्द्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा … Read more

पंचायत चुनावों की गहमा-गहमी के बीच नैनीताल जिले के कई गांवों में जल संकट गहराया

नैनीताल जिले के ओखलकांडा, भीमताल, हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉकों के 31 गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। एक ओर जहां पंचायत चुनावों की सरगर्मी है, वहीं दूसरी ओर गांवों में पीने के पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक जलस्रोतों और गधेरों में जलस्तर गिरने … Read more

कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी, मंच से उतरते ही हुए अस्वस्थ

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। यह घटना कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के तुरंत बाद घटी, जहां उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 45 मिनट का प्रेरणादायक भाषण दिया और 1989 … Read more