उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने दोहरी मतदाता सूची वाले प्रत्याशियों पर रोक के आदेश में संशोधन से किया इनकार, कहा – केवल सर्कुलर पर लगाई गई है रोक

नैनीताल उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि उसने चुनाव प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई है, बल्कि केवल राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 6 जुलाई को जारी किए गए सर्कुलर को निलंबित किया है। न्यायालय ने दोहरी मतदाता सूची में शामिल प्रत्याशियों को लेकर अपने पूर्व आदेश … Read more

बदरीनाथ धाम में ऑपरेशन ‘कालनेमि’ की दस्तक, दो बाबा संदिग्ध पाए गए

उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का दायरा अब बदरीनाथ धाम तक पहुंच चुका है। देवभूमि की आस्था को ढोंगी और छद्मवेशधारी बाबाओं से बचाने के उद्देश्य से पुलिस ने यहां भी संतों का गहन सत्यापन शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस ने दर्जनों बाबाओं को थाने बुलाकर उनकी पहचान से जुड़े … Read more

असंगठित व ठेका श्रमिकों को मिले PF सुविधा, भारतीय मजदूर संघ ने उठाई मांग

औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित और ठेका श्रमिकों को भविष्य निधि (PF) जैसी मूलभूत सामाजिक सुरक्षा सुविधा दिलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने सख्त पहल की है। शुक्रवार को संगठन के महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर से भेंट कर श्रमिकों की स्थिति पर चिंता जताई और … Read more

गंगा में स्नान करते वक्त डूबे चार कांवड़िये, एसडीआरएफ ने दिखाई तेज़ी, सभी की बची जान

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा में स्नान करते समय चार कांवड़ यात्री तेज बहाव में डूबने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। तीन अलग-अलग घटनाएं कांगड़ा घाट की … Read more

वारदात की साजिश रच रहे दो युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान अपराध की योजना बना रहे दो शातिर युवकों को रुड़की पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए युवकों के पास से एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया है। … Read more

देहरादून में VIP नंबरों का क्रेज, 0001 नंबर 12.30 लाख रुपये में बिका, जानिए किन नंबरों पर लगी ऊंची बोली

देहरादून :- देहरादून में अनोखे वाहन नंबरों का क्रेज हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खासकर वीआईपी नंबर 0001, जो अब शहर के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। इस नंबर के लिए लोग इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं, जितने में कोई मिड-सेगमेंट कार आराम से खरीदी जा सकती है। परिवहन … Read more

देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन :बांग्लादेशी समेत 25 फर्जी बाबा गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान में साधु-संतों के वेश में घूमकर लोगों को ठगने वाले 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया, … Read more

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार, , कार्बन क्रेडिट लाभ का भी मिलेगा फायदा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति तैयार कर रही है। इस दिशा में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं, निर्माताओं और वाहन संचालकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरित परिवहन को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों … Read more

Haridwar News: कांवड़ यात्रियों का बवाल, युवक से मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़, तीन आरोपी हिरासत में

हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बेलड़ी गांव के पास बोलेरो वाहन के एक कांवड़ यात्री को छू जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना से नाराज़ कांवड़ यात्रियों ने कार सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और बोलेरो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ मचाई। हंगामा बढ़ता देख चालक मौके से भाग निकला, जबकि यात्रियों … Read more

कांवड़ मेले के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चार हजार से ज्यादा जवान तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

देहरादून/हरिद्वार: शुक्रवार से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। मेले में किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचाव के लिए लगभग 4000 पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को सुरक्षा … Read more