अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस: सीमाओं पर हाईटेक कैमरों की नजर से नहीं बच पाएंगे वाहन

On: June 7, 2025 5:22 PM
Follow Us:

अब उत्तराखंड की सीमाओं में प्रवेश करते ही बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस स्वतः कटेगा। राज्य सरकार ने सभी सीमाओं पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगा दिए हैं, जिनकी निगरानी में अब कोई वाहन नहीं बचेगा। अगर कोई वाहन एक कैमरे से बच भी गया, तो अगला कैमरा उसका ग्रीन सेस जरूर काटेगा।

ग्रीन सेस की कटौती होगी ऑटोमैटिक

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के अनुसार, जैसे ही कोई बाहरी वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा, कैमरे उसकी नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और ग्रीन सेस सीधे वाहन के फास्टैग खाते से कट जाएगा। यह व्यवस्था पूरे राज्य में इसी महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए चयनित एजेंसी का नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से समझौता हो चुका है और अब इसे वाहन पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

24 घंटे तक वैध रहेगा सेस

ग्रीन सेस की एक बार कटौती होने के बाद 24 घंटे तक दोबारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर 24 घंटे के बाद दोबारा राज्य में एंट्री होगी, तो फिर से ग्रीन सेस लिया जाएगा।

इतना लगेगा ग्रीन सेस शुल्क
प्रवेश करने वाले वाहनों से वर्ग के अनुसार निम्न दरों पर ग्रीन सेस वसूला जाएगा:

भारी वाहन (3 एक्सल): ₹450

भारी वाहन (4-6 एक्सल): ₹600

7 एक्सल या अधिक: ₹700

मध्यम व भारी माल वाहन (7.5-18.5 टन): ₹250

हल्के माल वाहन (3-7.5 टन): ₹120

डिलीवरी वैन (3 टन तक): ₹80

भारी निर्माण उपकरण वाहन: ₹250

बस (12 सीट से अधिक): ₹140

मोटर कैब, मैक्सी कैब, पैसेंजर कार: ₹80

इस हाईटेक व्यवस्था के बाद राज्य में प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

यह भी पढें- देहरादून के राजपुर रोड पर तेजी से हो रहा पहाड़ी का कटान,वेलफेयर एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment