अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

On: May 13, 2025 6:27 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज से गढ़वाल मंडल के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करेंगे, साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

मंत्री डॉ. रावत अपने दौरे की शुरुआत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। मंगलवार को वह सिमखेत पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद बुधवार को वह कलगड़ी मल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे। उसी दिन वह राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नवनिर्मित भवन और पटोटी गांव के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्राथमिक विद्यालय कालौं और चमगांव के स्वीकृत भवन निर्माण तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

बृहस्पतिवार को डॉ. रावत भुवनेश्वरी में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित एक धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वह नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान व यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेंगे और उन्हें दीक्षा आरंभ की शुभकामनाएं देंगे।

16 और 17 मई को कैबिनेट मंत्री चमोली जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चारधाम यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। खासतौर पर वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर स्थापित स्थायी एवं अस्थायी चिकित्सा इकाइयों की तैयारियों का जायजा लेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी पढें- आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर पर कर सकते हैं अहम घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment