अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : महिला सिपाही की हत्या से मचा कोहराम, तहसीलदार पर लगा आरोप, प्रेम संबंध बताया जा रहा है कारण

On: February 20, 2022 1:21 PM
Follow Us:

उत्तरप्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बताया जा रहा है की महिला सिपाही की हत्या के बाद उसके परिवार मचा कोहराम। बता दे की महिला का परिवार बिजनौर में रहता है। वही बताया जा रहा है की महिला का भाई शुभम आज शाम पोस्टमार्टम के बाद लखनऊ से शव लेकर रवाना होगा। तो वही, पिता द्वारा कहा गया कि आरोपी तहसीलदार को सख्त से सख्त सजा दिलाने के बाद ही चैन मिलेगा।

जानिए क्या है मामला
बता दे की UP पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। वही बताया जा रहा है की आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस द्वारा आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। वही, आरोपी तहसीलदार द्वारा शुरुआती पूछताछ में बताया गया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन फिर सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।
इतने दिनों से रुचि थी लापता।
बता दे की बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह (Ruchi Singh) संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। हालाँकि जिसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी द्वारा उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। महिला सिपाही लहभग सात दिनों से लापता थी, जिसके बाद लखनऊ में PGI इलाके के माती स्थित नाले में गुरुवार को उसका शव मिला था।
सिपाही नजीबाबाद के महावतपुर बिल्लौच की रहने वाली थी। जो की  2019 बैच की सिपाही थी। जिसने बिजनौर में तैनात रहे एक सिपाही से प्रेम विवाह किया था। उक्त सिपाही अब कुशीनगर में तैनात है। महिला का अब अपने पति से भी विवाद चल रहा था। प्रेम विवाह करने की वजह से माता-पिता भी ज्यादा संपर्क में नहीं रहते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Leave a Comment