अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बॉबी पंवार ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, राम कंडवाल बने कार्यकारी अध्यक्ष

On: May 13, 2025 6:22 AM
Follow Us:

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके साथ ही संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। संघ की कोर टीम अब जल्द ही नई रणनीति तैयार कर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस्तीफे की जानकारी देते हुए बॉबी पंवार ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों के संघर्ष के दौरान हजारों युवाओं को रोजगार दिलाने और नकल माफिया को जेल की सलाखों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और युवाओं का समर्थन हर मोर्चे पर मिला।

बॉबी पंवार ने कहा कि अब जब जनता उन्हें एक राजनीतिक चेहरे के रूप में देख रही है, तो ऐसे में संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहना नैतिक रूप से उचित नहीं है। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने युवाओं का आभार जताया और भविष्य में भी युवाओं के हित में कार्य करते रहने की बात कही।

संघ की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से कोटद्वार निवासी राम कंडवाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर सुरेश सिंह, नितिन दत्त, सजेंद्र कठैत, संजय सिंह, जसपाल चौहान, नवीन चौहान समेत कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढें- कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment