अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एआई से बदलेगा कार्यों का भविष्य, महीनों के काम घंटों में होंगे पूरे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

On: January 26, 2026 4:26 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग से आने वाले समय में कार्यों की गति और गुणवत्ता में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। जो काम पहले कई महीनों या दिनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को बढ़ावा देता है।
रविवार को दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता से जुड़ा एक ऐसा मंच है, जो देश-दुनिया में सामान्य परिस्थितियों में असाधारण कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाता है और समाज को नई दिशा देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे निरंतर नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान, तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एआई का प्रभाव भविष्य में शासन, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी एआई के प्रभावी उपयोग को लेकर विज्ञान, आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं, ताकि तकनीक के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बनाया जा सके। इससे आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए हैं, जो राज्य में पहली बार लागू किए गए हैं। इन्हीं निर्णयों के कारण उत्तराखंड की पहचान देशभर में एक दूरदर्शी और नवाचार को अपनाने वाले राज्य के रूप में बनी है।
उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। यह उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किया गया समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा राज्य सरकार ने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड एक सीमावर्ती राज्य होने के साथ-साथ चार धामों की भूमि है तथा गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम स्थल भी यहीं स्थित है। ऐसे में सुरक्षा, सामाजिक समरसता और समानता की दृष्टि से राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून का होना अत्यंत आवश्यक था, जिसे सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य स्तर पर लिए गए निर्णयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में सभी नागरिक सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें और राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

Leave a Comment