अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“उत्तराखंड: पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध नजर आते ही करें गिरफ्तारी”

On: April 27, 2025 6:02 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। सीएम ने कहा कि यात्रा मार्गों पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे तत्काल हिरासत में लिया जाए। साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा करने के लिए जागरूक किया जाए।

पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर तत्काल भेजने के आदेश

सीएम धामी ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में कठोर कार्रवाई करने और सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सत्यापन अभियान में लाएं तेजी, किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किरायेदारों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। जो मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन पर जुर्माना लगाया जाए।

गलत दस्तावेजों से लाभ ले रहे लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

सीएम धामी ने यह भी कहा कि जो लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, उनका जल्द से जल्द चिह्नीकरण कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

जनता के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित सूचना के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इस नंबर के माध्यम से आम नागरिक बिना किसी डर के सुरक्षा एजेंसियों को सीधे जानकारी दे सकेंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी।

उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी मौजूद रहे। बैठक में राज्य की सुरक्षा रणनीति को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment